
जगदलपुर : प्राकृतिक आपदा पीड़ित 02 परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
कलेक्टर विजय दयाराम के. द्वारा प्राकृतिक आपदा-दुर्घटनाओं के कारण मृत्यु के दो प्रकरणों में पीड़ित परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।
इनमें बकावण्ड तहसील के ग्राम रामपाल के निवासी सुकरी कश्यप की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्र फूलचंद कोे, इसी तहर बस्तर तहसील के ग्राम किंजोलीपाल के निवासी रूपधर की मृत्यु आंधी तुफान से पेड़ गिरने से पत्नी श्रीमती सेवती को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी गई।