Advertisement

कुल 570 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प 27 अगस्त को जनपद पंचायत नगरी में

कुल 570 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प 27 अगस्त को जनपद पंचायत नगरी में

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी // जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी द्वारा आगामी 27 अगस्त को जनपद पंचायत नगरी में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10.30 से शाम 4 बजे तक आयोजित इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा लाईफ मित्र, सेक्यूरिटी गार्ड महिला, पुरूष, सेक्यूरिटी सुपरवाईजर सहित लेबर के कुल 570 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। उप संचालक, जिला रोजगार एवं स्व रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी ने बताया कि ऐसे आवेदक जिनकी शैक्षणिक योग्यता पांचवीं से स्नातक तक की हो, वे इस साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इच्छुक आवेदकों को अपने साथ सभी शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ नियत तिथि एवं स्थान में उपस्थित होने कहा गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57