Advertisement

मजदूरों के शोषण के खिलाफ़ संयुक्त कोयला मजदूर संघ का 29 अगस्त को आन्दोलन!

मजदूरों के शोषण के खिलाफ़ संयुक्त कोयला मजदूर संघ का 29 अगस्त को आन्दोलन

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ //बिश्रामपुर सूरजपुर-श्रमिक संगठन एटक बिश्रामपुर क्षेत्र के तत्वावधान में गायत्री भूमिगत खदान में कार्यरत् ठेका श्रमिकों द्वारा गेनवेल कंपनी एवं एसईसीएल प्रबंधन द्वारा किए जा रहे श्रमिकों के शोषण के विरोध में 29 अगस्त को एक दिवसीय हड़ताल किया जायेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

उक्त जानकारी देते हुए एस के एम एस एटक के क्षेत्रीय सचिव पंकज गर्ग ने बताया कि गायत्री खदान में गेनवेल कंपनी के ठेकेदार द्वारा अधीनस्त ठेका श्रमिकों हाई पावर कमेटी द्वारा तय वेतन भुगतान ना कर श्रमिकों को 550 रू की दर से वेतन भुगतान किया गया। एटक की अगुवाई में लगातार आंदोलन के बाद ठेका श्रमिकों को एरियर भुगतान की बात स्वीकार किया गया किन्तु आज तक श्रमिकों को एरियर भुगतान नहीं किया गया है जिसके कारण ठेका श्रमिकों में भारी नाराजगी है। एसईसीएल प्रबंधन द्वारा ठेकेदार को अनुचित लाभ पहुंचाते हुए बिना किसी आपत्ती के ठेका कंपनी को पूर्ण बिल का भुगतान कर दिया गया।
क्षेत्रीय सचिव ने आरोप लगाया कि प्रबंधन और ठेकेदार की मिलीभगत से ठेका श्रमिकों को प्रतिमाह वेतन का वेतन पर्ची प्रदान नहीं किया जाता है एवं मनमानी तरीके से वेतन का भुगतान किया जाता है, रविवार एवं पीएच के दिन कार्य करवाने के पश्चात् भी सामान्य दिनों की तरह ही वेतन भुगतान किया जाता है। ठेका कर्मचारियों को खदान में चोट लगने पर किसी भी प्रकार का कंपनसेशन या चोट का आकलन नहीं करवाया जाता है और न ही नियमानुसार इसकी रिपोर्टिंग किया जाता है। खान में चोटिल हुए ठेका श्रमिकों को उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है। ठेका श्रमिकों के वेतन से हो रहे फंड कटौती के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी संबंधित कर्मचारियों को नहीं दिया जाता है।
उधर संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक) के केंद्रीय अध्यक्ष एवं एसईसीएल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य का० अजय विश्वकर्मा के ने एसईसीएल के उच्चाधिकारियों से अपील किया है की शीघ्र बिश्रामपुर क्षेत्र में ठेका श्रमिकों के साथ हो रहे अन्याय शोषण पर संज्ञान लेते हुए रोक लगाए एवं ठेका श्रमिकों के वेतन भुगतान में हो रहे कथित भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच हो।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05