छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 37 अधिकारियों के प्रभार बदले

रायपुर : भारतीय प्रशासनिक सेवा के 37 अधिकारियों के प्रभार बदले

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 37 अधिकारियों के कार्यभार में परिवर्तन करते हुए नई पदस्थापना आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सुश्री रीता शांडिल्य को सदस्य राजस्व मण्डल के पद पर पदस्थ किया गया है। सुश्री आर. शंगीता को सचिव वन, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग और प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना का नोडल अधिकारी बनाया गया है। श्री पी. दयानंद को संचालक आयुष के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री हिमशिखर गुप्ता को विशेष सचिव सहकारिता विभाग, पंजीयक सहकारी संस्थाएं और विशेष सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री जनक प्रसाद पाठक को विशेष सचिव जल संसाधन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री भीम सिंह को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण और आयुक्त वाणिज्यिक कर का प्रभार दिया गया है। श्री सत्यनारायण राठौर को पंजीयक फर्म्स एवं संस्थाएं, मिशन संचालक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और प्रबंध संचालक, वेयरहाउसिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड का प्रभार सौंपा गया है।
डॉ. प्रियंका शुक्ला को कलेक्टर कांकेर पदस्थ किया गया है। डॉ. तम्बोली अयाज फकीर भाई को विशेष सचिव कृषि विभाग, नोडल अधिकारी नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी, गोधन न्याय योजना, प्रभारी अधिकारी माटी पूजन अभियान, संचालक नगरीय प्रशासन और नरवा मिशन के सदस्य सचिव का प्रभार सौंपा गया है। सौरभ कुमार को कलेक्टर बिलासपुर, डोमन सिंह को कलेक्टर राजनांदगांव, सुश्री रानू साहू को कलेक्टर रायगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है। सारांश मित्तर को प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ रोड़ एवं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप्मेंट कार्पोरेशन बनाया गया है। रमेश कुमार शर्मा को संचालक समाज कल्याण और भू-अभिलेख बनाया गया है। धर्मेश कुमार साहू को आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल और रायपुर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी पदस्थ किया गया है। चंदन कुमार को कलेक्टर बस्तर, भूरे सर्वेश्वर नरेन्द्र को कलेक्टर रायपुर, भोस्कर विलास संदीपान को मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन बनाया गया है।
दीपक सोनी को कलेक्टर कोण्डागांव, संजीव कुमार झा को कलेक्टर कोरबा, जितेन्द्र कुमार शुक्ला को कलेक्टर बेमेतरा, जन्मेजय महोबे को कलेक्टर कबीरधाम, रजत बंसल को कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा, पुष्पेन्द्र कुमार मीणा को कलेक्टर दुर्ग, तारण प्रकाश सिन्हा को कलेक्टर जांजगीर-चांपा बनाया गया है। गौरव कुमार सिंह को कलेक्टर बालोद, विनित नंदनवार को कलेक्टर दंतेवाड़ा, कुंदन कुमार को कलेक्टर सरगुजा, विजय दयाराम के. को कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज, हरीष एस. को कलेक्टर सुकमा, राहूल देव को कलेक्टर मुंगेली बनाया गया है। सुश्री जयश्री जैन को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर, डॉ. फरिहा आलम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जांजगीर-चांपा, गोपाल वर्मा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा, चंद्रकांत वर्मा को अपर कलेक्टर कांकेर, सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई को आयुक्त नगर पालिक निगम अम्बिकापुर और जितेन्द्र यादव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर पदस्थ किया गया है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!