
पंजीकृत कर्मचारियों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति कार्यक्रम लागू
पंजीकृत कर्मचारियों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति कार्यक्रम लागू
बलरामपुर: श्रम पदाधिकारी बलरामपुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल द्वारा प्रदेश के पंजीकृत कर्मकारों के अध्ययनरत् बच्चों को कक्षा पहली से स्नातकोत्तर तक कक्षावार छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए तीन योजनाएं हैं: असंगठित कर्मकारों के बच्चों, सफाई कर्मकारों के बच्चों, ठेका कर्मकारों, घरेलू महिला कर्मकारों और हमाल श्रम कार्यालय में पंजीकृत जिले के कर्मचारियों से श्रम पदाधिकारी ने कहा कि वे राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल की छात्रवृत्ति योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। आवेदन करने के लिए पंजीकृत श्रमिक, श्रम कार्यालय बलरामपुर, जनपद पंचायत एवं नजदीकी सीएससी सेंटर में जाकर या श्रमेव जयते डॉट सीजी डॉट जीओव्ही डॉट इन में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला संयुक्त कार्यालय में संचालित श्रम कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।