Advertisement

SURGUJA POLICE : अभियान चलाकर जिले में चाक चौबंध सुरक्षा व्यवस्था !

SURGUJA POLICE : अभियान चलाकर जिले में चाक चौबंध सुरक्षा व्यवस्था !

सरगुजा पुलिस ने कल देर शाम शहर और ग्रामीण थाना क्षेत्रो के संवेदनशील क्षेत्रो में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जिले में चाक चौबंध सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए।

सरगुजा//राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में शहर के 08 जोन में 64 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान पुलिस को सुनसान तालाबों, ठेलों और खुले स्थान पर शराब पीने वालों और असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने वालों पर कठोर कार्रवाई करने के लिए कहा गया था। चेकिंग अभियान के दौरान बदमाशों, गुंडा बदमाशों और संपत्ति सम्बन्धी अपराधों में शामिल आरोपियों को सख्त हिदायत दी गई कि वे अपराध करने से बचें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

तालाबों, ठेलों और अन्य खुले स्थानों पर शराब पीने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेश पटेल ने कल देर शाम शहरी थाना क्षेत्रो और ग्रामीण थाना क्षेत्रो में मोटरसायकल पेट्रोलिंग और पैदल गस्त करने के निर्देश दिए।

राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में मोटरसायकल पेट्रोलिंग एवं पैदल गस्त के दौरान शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्यवाही की गई. अभियान के दौरान पुलिस टीम ने गुंडा बदमाशों, निगरानी बदमाशों और निगरानी बदमाशों को किसी भी आपराधिक गतिविधि मे शामिल होना पाये जाने ओर सख़्ती से कार्यवाही किये जाने की सख्त चेतावनी दी गई!

चेकिंग अभियान के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आमित पटेल, थाना कोतवाली, थाना गांधीनगर एवं थाना मणिपुर के पुलिस अधिकारी कर्मचारी सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी भी शामिल रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57