छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

खाद्य मंत्री ने किया 8 करोड़ 91 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास।

रायपुर : खाद्य मंत्री ने किया 8 करोड़ 91 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

रायपुर, 20 जनवरी 2022 खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने गुरूवार को लालमाटी पथरई से सरमना मार्ग में माण्ड नदी पर 8 करोड़ 91 लाख 76 हजार रुपए की लागत से बनने वाले उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस उच्च स्तरीय पुल की लंबाई 154 मीटर होगी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मंत्री भगत ने कहा कि पिछले कई वर्षों से पुल के निर्माण के क्षेत्र के लोग मांग  कर रहे थे। जो अब जाकर पूरा हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने यहां के लोगों को आवागमन की सुविधा के लिए उच्च स्तरीय पुल का निर्माण करने जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में विकास का पैमाना उस क्षेत्र में स्थित सड़क, पुल एवं आवागमन की सुविधा से होता है। इस पुल के बनने से लोगों को बरसात के दिनों में लंबी दुरी की यात्रा करने से निजात मिलेगी और मैनपाट पहुंचने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के द्वारा लोगों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत अब किसानों को प्रति एकड़ 9000 रुपए आदान सहायता दी जाएगी। किसान धान के अलावा अन्य फसल लेकर आदान सहायता राशि का लाभ भी ले सकेंगे।

सीजीएमएससी के अध्यक्ष एवं दो संचालकों ने किया पदभार ग्रहण : मुख्यमंत्री से भेंट कर जताया आभार।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!