छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा
Trending

सरगुजा में धान खरीदी 2025-26: 96% किसानों ने अपनी उपज बेच दी

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में सरगुजा जिले में धान खरीदी का कार्य पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा है। अब तक 52,367 किसानों ने अपनी उपज बेच दी है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 96.26% है।

सरगुजा में धान खरीदी 2025-26 में पारदर्शी और सुव्यवस्थित, 96% किसान बेच चुके उपज

अंबिकापुर, 30 जनवरी 2026/खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत सरगुजा जिले में धान खरीदी का कार्य सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संचालित किया जा रहा है। समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचार के संदर्भ में वस्तुस्थिति स्पष्ट करते हुए जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में धान बेचने वाले किसानों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में संतोषजनक है और अब तक 96.26 प्रतिशत किसान अपनी उपज बेच चुके हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

खरीदी के आंकड़े

जिला खाद्य विभाग के अनुसार, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में कुल 60,832 किसान पंजीकृत हैं। 29 जनवरी 2026 तक 50,840 किसानों द्वारा 3,12,050.52 मीट्रिक टन धान विक्रय किया जा चुका है। 30 जनवरी को धान विक्रय हेतु 1,527 किसानों को टोकन जारी किए गए। इस प्रकार अब तक कुल 52,367 किसानों द्वारा धान विक्रय की प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर प्रदर्शन

गत वर्ष 2024-25 में कुल पंजीकृत 62,409 किसानों में से 54,400 किसानों (87.16%) ने धान बेचा था। तुलना में इस वर्ष अब तक धान बेचने वाले किसानों की संख्या 52,367, पिछले वर्ष के कुल विक्रय करने वाले किसानों का 96.26 प्रतिशत है। यह आंकड़ा स्पष्ट करता है कि जिले के अधिकांश किसानों ने अपने पंजीकृत रकबे का धान शासन को विक्रय कर दिया है।

जिला प्रशासन द्वारा धान उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे किसान बिना किसी असुविधा के अपनी उपज बेच पा रहे हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!