छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा

फ्लैश मॉब, नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रमों से लोगों को किया मतदान के प्रति जागरूक, गांधी स्टेडियम में समापन

फ्लैश मॉब, नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रमों से लोगों को किया मतदान के प्रति जागरूक, गांधी स्टेडियम में समापन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अंबिकापुर // आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिले में शत-प्रतिशत मतदान हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोस्कर के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को स्वीप सरगुजा के तत्वावधान में सरस्वती महाविद्यालय और जन शिक्षण संस्थान के छात्रों ने शहरी मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कम वोटिंग प्रतिशत वाले क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस रैली को जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोसकर एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं कलेक्टर ने सभी नव मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु शपथ दिलाई। मतदाता जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट से लेकर महामाया मंदिर तक पहुंची जिसमें विभिन्न चौक चौराहों मैं रैली के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा। विशेष कर ऐसे मतदान केंद्र जहां मतदान का प्रतिशत पिछले निर्वाचन की तुलना में कम रहा है। इस रैली के माध्यम से उन क्षेत्रों को विशेष फोकस किया जा रहा है। युवा और शहरी मतदाताओं को मतदान करने के प्रति जागरूक करने इस रैली के माध्यम से जोड़ने की कवायद की जा रही है।
जन शिक्षण संस्थान और सरस्वती महाविद्यालय के माध्यम से प्रत्येक चौक चौराहा में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक और फ्लैश मोब का आयोजन भी किया गया। मतदाता जागरूकता रैली और महामाया मंदिर से होते हुए सती पारा ,पुराना बस स्टैंड, से होते हुए गांधी स्टेडियम में समाप्त हुई। जहां युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शपथ ली गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक, स्वीप सहायक नोडल गिरीश गुप्ता, जिला स्वीप टीम एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!