Advertisement

राज्योत्सव मेले में लोगों को मिली शासकीय योजनाओं की जानकारी

राज्योत्सव मेले में लोगों को मिली शासकीय योजनाओं की जानकारी

कोरबा/ नगर के हृदय स्थल घंटाघर में आयोजित राज्योत्सव में शासकीय विभागों के द्वारा शासकीय योजनाओं के स्टॉल तथा विकासात्मक कार्यों की आकर्षक झांकी लगाई, जहां पर आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदाय की गई। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने सभी विभागीय स्टॉल व झांकियो का अवलोकन कर विकास कार्यों की जानकारी ली एवं उत्साहवर्धन किया।

कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा कृषि यंत्र ट्रेक्टर, हार्वेस्टर, ड्रोन स्प्रे, शाकंभरी योजना के तहत पंप,सुगंधित चावल, गेहुं , ऑर्गेनिक कृषि उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा विभाग में संचालित कृषि यांत्रिकीकरण सब्मिशन योजनांतर्गत ग्राम मातमार निवासी सुख सागर राठिया तथा केराकछार निवासी श्री खुलेप्रसाद राठिया को ट्रेक्टर प्रदाय किया गया। जिसमें कृषक अंशदान 5,01,372 एवं प्रत्येक हितग्राही को 05 लाख का अनुदान शामिल है। इसी प्रकार नकटीखार के श्री अगुस्टीन, पसरखेत के तीजराम को पॉवर रिपर सहित अन्य कृषकों को अनेक कृषि यंत्र प्रदान किया गया।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय आजीविका मिशन अंतर्गत स्वा सहायता महिला समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न उपयोगी उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस विभाग के द्वारा सजग कोरबा सतर्क कोरबा का सन्देश देते हुए आयुध आग्नेय शस्त्रों की प्रदर्शनी लगा कर लोगों को जानकारी दी। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने जिले में पाए जाने वाले सर्प किंग कोबरा की प्रदर्शनी लगा कर लोगों को जागरूक किया इसके साथ ही हर्बल उत्पाद और वन औषधि जड़ी बूटियों का भी प्रदर्शन किया। आदिवासी विकास विभाग ने आदिवासी संस्कृति सरंक्षण की झांकी के साथ ही धनुषवाण आदि जैसी दैनिक वस्तुओं का प्रदर्शन किया.स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा विभिन्न शैक्षिक मॉडल, मुद्राओं का संग्रहण, का प्रदर्शन करके शिक्षा का सन्देश दिया। महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,सुकन्या समृद्धि, सक्षम आंगनवाड़ी, सुपोषण वाटिका, रेडी टू इट का प्रदर्शन करके स्वास्थ्य,सुपोषण और शिक्षा का सन्देश दिया। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण क्रेडा के द्वारा प्रधानमंत्री मंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न हितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा फील्ड टेस्ट किट से जल गुणवत्ता परीक्षण मॉडल प्रदर्शित किया गया.स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने एनीमिया उन्मूलन,टीबी हारेगा देश जीतेगा का संदेश प्रसारित करते हुए स्वास्थ्य शिविर लगाया.आयुष विभाग के द्वारा भी स्वास्थ्य शिविर लगा कर शुगर,बीपी आदि की जांच सुविधा देकर मरीजों का उपचार किया गया। मेडिकल मोबाइल बस के माध्यम से भी लोगों को विभिन्न रोगों की जांच एवं उपचार की सुविधा प्रदान की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान के तहत स्वा सहायता समूह की महिला सदस्यों ने स्टॉल लगाकर मिलेट कोदो कुटकी रागी के स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजन, ठेठरी, खुरमी ,चीला, आदिकी व्यवस्था की गई। उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग के द्वारा किसानों को दी जाने वाली सुविधाएं एवं जन हितैषी योजनाओ की जानकारी दी.गुलाब डच रोज़, आर्गेनिक केला ,बैगन आदि सब्जी फलों का प्रदर्शन किया गया। ग्रामोद्योग विभाग रेशम के द्वारा बुनियादी मशीन से कोसा धागाकरण, विभिन्न कोसा, टसर मटका घिंचा,मलबरी सफेद, पीला कोसा आदि का प्रदर्शन किया गया। नगर पालिक निगम के द्वारा अमृत मिशन अंतर्गत जल शोधन संयंत्र स्वचलित, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी -मोर जमीन मोर मकान है तथा स्वा सहायता समूह के द्वारा निर्मित विभिन्न खाद्य सामग्री मशरूम आदि का प्रदर्शन किया गया।

मछली पालन विभाग ने राज्य पोषित योजनाएं तथा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत बायोप्लाक तालाब निर्माण एवं मछली पालन का प्रदर्शन किया। पशुधन विकास विभाग के द्वारा मुर्गी की उन्नत नस्ल सोनाली,कड़कनाथ,बैकयार्ड कुक्कुट पालन, बकरा और बछड़े की उन्नत नस्ल का प्रदर्शन किया। श्रम, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के द्वारा विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साउथ ईस्टर्न कोल लिमिटेड कंपनी के द्वारा बगदेवा भूमिगत खदान पवन ऊर्जा तथा ऑटोमेटिक वॉटर स्प्रेइंग सिस्टम का आकर्षक मॉडल प्रदर्शित किया. भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने नई किरण परीयोजना, और उड़ान के तहत विभिन्न खाद्य उत्पाद चावल, मूर्तियां, साज सज्जा आदि सामग्री का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही एनटीपीसी ने भी कृत्रिम अंग वितरण का स्टॉल लगा कर लोगों को जागरूक और लाभान्वित किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57