Uncategorized

विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

गढ़वा//संवाददाता- विवेक चौबे// जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सीजीएम अभिनव कुमार, सीओ अजय कुमार दास, बीडीओ मनोज कुमार तिवारी, प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सीजीएम ने कहा कि समाज में दो प्रकार के लोग होते हैं। जिनमें शिक्षित व अशिक्षित लोग शामिल होते हैं। अशिक्षित लोगों के पास जानकारी के अभाव में सुविधाओं की कमी रहती है। इस प्रकार का आयोजन अशिक्षित लोगों को जानकारी देने के लिए हमेशा किया जाता है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जिला विधिक प्राधिकार द्वारा महिलाओं, बच्चे व गरीबों को कानून की सहायता मुफ्त में मिलती है। कानूनी सहायता पाने के लिए पीएलबी के माध्यम से या सीधे जिला में आकर आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि बड़े से लेकर छोटे-छोटे मामले सहित बैंकिंग, पोस्ट ऑफिस आदि में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर प्राधिकार द्वारा तुरन्त सहायता प्रदान की जाती है।

उन्होंने कहा कि अपनी बेटी को साक्षर बनाएं व कम उम्र में शादी ब्याह न करें। साथ ही उन्होंने डायन-भूत के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आगामी 12 नवम्बर को लोक अदालत लगाया जाएगा। जिसमें आपसी समझौते वाले मामले निपटाए जाएंगे।

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रमुख, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी जागरूक किया। जागरूकता शिविर में योग्य लाभुकों को पेंशन व राशन कार्ड स्वीकृति पत्र व कम्बल आदि का भी वितरण किया गया। शिविर में पीएलबी रामनरेश मेहता, कंप्यूटर ऑपरेटर रहिम अंसारी, विधायक प्रतिनिधि मणिकांत सिंह, राणाडीह मुखिया ललित बैठा, सरकोनी मुखिया सुबोध वर्मा, पतिला मुखिया अमित कुमार दुबे सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!