Advertisement

कलेक्टर ने अम्बिकापुर तहसील के किया निरीक्षण, अभियान चलाकर लंबित प्रकरणों को निराकरण करने के निर्देश

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर संजीव कुमार झा ने शनिवार को अम्बिकापुर तहसील कार्यालय और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रकरण पंजी का अवलोकन कर लंबित प्रकरणों को अभियान चलाकर जुलाई माह में निराकरण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने दोनों कार्यालय के कार्यलयीन कार्यो का जायजा लेकर राजस्व प्रकरणो को तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी राजस्व प्रकरणो को ई-कोर्ट में पंजीयन दर्ज करने तथा प्रकरणो का सुनवाई भी ई कोर्ट के माध्यम से करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही फौती नामांतरण, अविवादित बंटवारे, तथा सीमांकन प्रकरणो को सहज रूप से निराकरण करने कहा। कलेक्टर ने दूर दराज के गांव से आने वाले लोगो के लिए तहसील परिसर में पेयजल तथा बैठने की समुचित व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश  दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रदीप साहू, डिप्टी कलेक्टर प्रवीण भगत,  अनमोल टोप्पो,  शिवानी जायसवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57