Advertisement

खरोरा मे नवनिर्मित मितानिन भवन का लोकार्पण

खरोरा मे नवनिर्मित मितानिन भवन का लोकार्पण

महिलाओं के आत्मनिर्भरता से समाज मे समृद्धि आएगी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद/ ग्राम पंचायत खरोरा में शनिवार को मुख्य अतिथि डॉ. एकता लंगेह द्वारा नवनिर्मित मितानिन भवन और रोजगार प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर मितानिनों द्वारा विभिन्न तरह के खेल जैसे मटका फोड़, नुककड़ नाटक, प्रेरणादायक गीत और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. एकता लंगेह ने कहा की मितानिन भवन के निर्माण से यहां महिलाएं आपस में बैठकर अपने स्वास्थ्य से लेकर आर्थिक समृद्धि और अन्य भविष्य की योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं। यहां भवन बनने से उन्हें इधर-उधर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आज महिला हर क्षेत्र में आगे है, यहां महासमुंद में महिलाएं प्रत्येक गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग ले रही हैं। महिला एक परिवार ही नहीं बल्कि पूरी पीढ़ी की धुरी है। उनके पास धैर्य भी है और काबिलियत भी है आज वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है और निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर होना आवश्यक है ताकि वे अपने जरूरतो को भी पूरा कर सके, परिवार और समाज की मदद कर सकें। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्वावलंबी से महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी। डॉ. लंगेह ने कहा कि महिला स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण है यदि महिला स्वस्थ है तो परिवार भी स्वस्थ रहेगी उन्होंने मितानिनों से कहा कि वह अपने काम बखूबी निभा रही है और भविष्य में भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे मनोयोग से करते रहे। कार्यक्रम में सरपंच सुनीता चंद्राकर सहित मितानिन समन्वयक राजमणि पवार स्थानीय पंच, सहित सखी सेंटर के सदस्य और मितानिन मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57