Advertisement

रिसेकेला सरायपाली धान खरीदी केंद्र में 531 बोरा संदिग्ध धान व भास्करपाली में रबी फसल का 61 बोरी धान जब्त

रिसेकेला सरायपाली धान खरीदी केंद्र में 531 बोरा संदिग्ध धान व भास्करपाली में रबी फसल का 61 बोरी धान जब्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद/ अनुविभागीय अधिकारी (आईएएस) सुश्री नम्रता चौबे के नेतृत्व में आज रिसेकेला सरायपाली के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 531 बोरा अतिरिक्त धान संदिग्ध रूप से पाए गए। संबंधित धान के बोरों को मंडी अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्रीधर पंडा, फूड इंस्पेक्टर, मंडी सचिव मौजूद थे।
इसके अलावा राजस्व, खाद्य, और मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज भास्करपाली खरीदी केंद्र में एक किसान द्वारा रबी फसल का 61 बोरी धान लेकर आने की सूचना पर कार्रवाई की गई। जिसे टीम ने मौके पर ही जप्त कर लिया और दस्तावेजों की जांच की, लेकिन किसान द्वारा प्रस्तुत धान संदिग्ध पाया गया। जप्त धान को संबंधित अधिकारियों के अधीन रखा गया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि अगर जांच में अनियमितता की पुष्टि होती है, तो संबंधित किसान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई अवैध धान व्यापार पर रोक लगाने और पारदर्शी व्यापार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की सख्ती भविष्य में भी जारी रहेगी। प्रशासन का यह कदम मंडी अधिनियम के सख्त अनुपालन और गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए महत्वपूर्ण है। प्रशासन ने स्थानीय किसानों और व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने धान की बिक्री के लिए नियमानुसार प्रक्रिया का पालन करें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57