Advertisement

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा भर्ती परिणाम जारी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा भर्ती परिणाम जारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद/ जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत फिजियोथेरेपिस्ट, डेंटल असिस्टेंट, ऑडियोमैट्रिक असिस्टेंट और लैब अटेंडेंट (डीपीएचएल) के रिक्त पदों के लिए संविदा भर्ती प्रक्रिया के तहत कौशल परीक्षा के प्राप्तांकों का परिणाम जारी कर दिया गया है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री पी. कुदेशिया ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 फरवरी 2024 से 29 फरवरी 2024 तक संपन्न हुई थी। इसके बाद, 26 नवंबर को संबंधित पदों के लिए कौशल परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों का विवरण कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महासमुंद के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। सभी संबंधित अभ्यर्थी अपने कौशल परीक्षा के प्राप्तांकों का अवलोकन कार्यालयीन समय में सूचना पटल पर कर सकते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57