Advertisement

पिथौरा में नि:शुल्क सहायक उपकरण व कैलीपर्स एवं कृत्रिम अंग प्रदान हेतु चिन्हांकन शिविर का आयोजन

पिथौरा में नि:शुल्क सहायक उपकरण व कैलीपर्स एवं कृत्रिम अंग प्रदान हेतु चिन्हांकन शिविर का आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक के मार्गदर्शन में आज पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत लहरौद में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के तहत निशुल्क सहायक उपकरण व कैलीपर्स एवं कृत्रिम अंग प्रदान करने हेतु चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भारतीय कृत्रिम निर्माण निगम (एलिम्को), जबलपुर द्वारा आयोजित किया गया।
इस शिविर में 150 लोगों का पंजीयन हुआ एवं विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चिन्हांकन किया गया, जिनमें मोटराइज्ड ट्राइसायकल के लिए 7, सामान्य ट्राइसायकल के लिए 5, एमआर किट 3, व्हीलचेयर 2, श्रवण यंत्र 8, स्मार्टफोन 30, और अन्य 85 सहायक उपकरण शामिल हैं। कुल मिलाकर 140 लाभार्थियों को चिन्हांकित किया गया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत लहरौद की सरपंच श्रीमती लता रूपसिंग ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। शिविर का संचालन उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्रीमती संगीता सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पिथौरा श्री चंद्रप्रकाश मनहर, और समाज शिक्षा संगठक श्री गुलाब सामल के नेतृत्व में किया गया। आयोजन में समाज कल्याण, पंचायत, और शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
चिन्हांकन शिविर के अगले चरण में दिनांक 28 नवंबर 2024 को सरायपाली विकासखंड के माधवराव सदाशिव गोवलकर हाई स्कूल में शिविर आयोजित किया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57