Advertisement

प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन जनपद पंचायत सरायपाली में 29 को

प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन जनपद पंचायत सरायपाली में 29 को

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 29 नवम्बर 2024 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जॉब फेयर का आयोजन जनपद पंचायत, सरायपाली में प्रातः 11.00 बजे से 2.00 बजे किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक ख्याति शील्ड वेंचर्स प्राईवेट लिमिटेड द्वारा हेल्पर के 100 पद, सुपरवाईजर के 02 एवं अलर्ट सिक्यूरिटी द्वारा सेक्युरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 150 पदों पर 5वीं से 12वीं उत्तीर्ण योग्य आवेदकों की भर्ती वेतनमान 11000-15000 हजार रुपये प्रतिमाह की दर पर की जाएगी। उक्त पदों पर नौकरी के इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद में भी संपर्क कर सकते है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57