Advertisement

दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण हेतु चिन्हांकन शिविर आयोजित

दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण हेतु चिन्हांकन शिविर आयोजित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में और उप संचालक समाज कल्याण, श्रीमती संगीता सिंह के मार्गदर्शन में आज विकासखण्ड सरायपाली के माधवराव सदाशिव गोवलकर हाई स्कूल में चिन्हांकन और मूल्यांकन शिविर आयोजित किया गया। जिले में दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), जबलपुर द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सीएसआर योजना के तहत आज शिविर में कुल 80 दिव्यांगजनों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 64 को विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चिन्हांकित किया गया। इस दौरान चिन्हांकन किए गए उपकरणों में मोटराइज्ड ट्रायसायकल (9), ट्रायसायकल (5), एमआर किट (5), व्हीलचेयर (6), श्रवण यंत्र (7), स्मार्ट केन (6), वॉकिंग स्टिक (5), ब्रेल किट (8), कृत्रिम पैर (1), और अन्य सहायक उपकरण (12) शामिल हैं। शिविर का आयोजन जनपद पंचायत सरायपाली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित कुमार हलधर, समाज शिक्षा संगठक श्री जयलाल भोई और पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शिविर के सफल संचालन में सहयोग दिया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57