Advertisement

68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता

68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता

महासमुंद में रोमांचक हैंडबॉल सेमीफाइनल मुकाबले

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद/ महासमुंद में चल रही 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में आज सेमीफाइनल मैच के परिणाम बेहद रोमांचक रहे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीता। दोपहर तक आयोजित मैचों के बाद खिलाड़ियों और कोचों को छत्तीसगढ़ की विश्व प्रसिद्ध सांस्कृतिक धरोहर सिरपुर का भ्रमण कराया गया।
हैंडबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल परिणाम में बालक वर्ग में हरियाणा ने दिल्ली को 21-18 के स्कोर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 23-18 के स्कोर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इसी तरह बालिका वर्ग में छत्तीसगढ़ ने हरियाणा को 13-10 के स्कोर से मात दी तथा दिल्ली ने तेलंगाना को 17-11 के स्कोर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की खेल भावना और संघर्षशीलता सराहनीय रही। अब सभी की नजरें आगामी फाइनल मुकाबलों पर हैं, जहां रोमांच अपने चरम पर होगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57