Advertisement

एस डी एम बागबाहरा ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

एस डी एम बागबाहरा ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद/ कोमाखान जोन के संकुल केन्द्र लुकुपाली, कसेकेरा, भलेसर, नर्रा, परसूली, टेमरी ,टेमरी अ, देवरी, खैरटखुर्द, बोकरामुड़ा कला एवं बोइरगांव के प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक, हाई स्कूल व हायर स्कूल की प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों की बैठक बागबाहरा एस डी एम उमेश कुमार साहू की अध्यक्षता में आहूत की गई।
शिक्षा विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक में उपस्थित संस्था प्रमुखों एवं संकुल समन्वयकों से चर्चा करते हुए एस डी एम बागबाहरा ने जाति प्रमाणपत्र बनवाने हेतु पात्र विद्यार्थियों का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर जोर दिया। उन्होंने जाति प्रमाणपत्र बनवाने हेतु मैदानी स्तर पर आने वाली कठिनाइयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया और कहा कि मिसल,दाखिल-खारिज ,वंशावली एवम अन्य दस्तावेजों के संकलन हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाणपत्र के आवेदनों का ऑनलाइन सब्मिशन करते समय ध्यानपूर्वक स्कैन करे ताकि सेंट बैक की स्थिति निर्मित न हो।बैठक के पश्चात एस डी एम बागबाहरा ने सेजेस कोमाखान का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने क्लासरूम में जाकर विद्यार्थियों से उनके अध्ययन प्रगति पर चर्चा की।
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा कौशल कुमार वर्मा ने शिक्षकों की नियमित उपस्थिति पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षक शाला समयावधि का पालन करते हुए अध्यापन कार्य करना सुनिश्चित करें।
सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी रामता प्रसाद मन्नाडे ने अपार आई डी जनरेट करने के कार्य मे प्रगति लाने की बात कही।उन्होंने व्याप्त समस्याओं का उचित समाधान करते हुए लक्ष्य प्राप्ति पर जोर दिया।
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य सुबोध कुमार तिवारी ने परख जांच परीक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ओएमआर शीट में उत्तर अंकित करने में किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसलिए विद्यार्थियों को पर्याप्त अभ्यास करवाया जाए।
कोमाखान जोन प्रभारी मनीष अवसरिया ने शिक्षा विभाग के एजेंडों का सिलसिलेवार जानकारी प्रस्तुत किया और कहा कि 5 वी और 8 वी की बोर्ड परीक्षा पुनः बहाल हो रहा है। इसलिए अध्यापन कार्य मे तेजी लाते हुए शैक्षिक प्रगति हेतु अपना सकारात्मक योगदान सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में प्राचार्य पवन कुमार चक्रधारी, डोमन सिंह टंडन,हीरासिंह नायक एवम संकुल समन्वयक मनीष अवसरिया, मोहिंदर पांडे, भरतसिंह ठाकुर,गोविंद सिंह चक्रधारी, अनिल पटेल ,राधे निराला,नोहर सिंह ठाकुर,कोमनलाल चन्द्राकर, मनोज चक्रधारी, भुपेश्वरी साहू सहित संस्था प्रमुखगण मौजूद रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57