Advertisement

लघुत्तम सिंचाई तालाब निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

लघुत्तम सिंचाई तालाब निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद/ विकासखण्ड बसना के ग्राम बाउलीघुटकरी में 44.26 लाख रुपये की लागत से लघुत्तम सिंचाई तालाब निर्माण कार्य के तहत भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज भूमि पूजन का कार्यक्रम ओ.पी. चौधरी पूर्व अध्यक्ष भूमि विकास बैंक महासमुंद, श्री टिकेलाल साव सांसद प्रतिनिधि महासमुंद, विद्याचरण चौधरी, सीताराम ठाकुर,, सरपंच मनोहर बिंझवार, प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी श्री भीमराव घोड़ेसवार, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी दिलीप सिंह दीवान, सर्वेयर यशवंत ठाकुर उपस्थित थे।
भूमि पूजन के साथ ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ हुआ, जो क्षेत्र के कृषकों को सिंचाई के बेहतर साधन उपलब्ध कराएगा। लघुत्तम सिंचाई तालाब के निर्माण से क्षेत्र के किसानों को जल संरक्षण में मदद मिलेगी, और कृषि उत्पादकता में सुधार होगा। इस परियोजना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और कृषि अधिकारियों ने खुशी व्यक्त की है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57