छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

CG NEWS : कांग्रेस नेता जोगा पोडियम की हत्या के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार : वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर

नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले कांग्रेस नेता जोगा पोडियम की भाजपा सरकार सुरक्षा नहीं कर पायी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

भाजपा नेताओं ने कुछ दिन पहले कहा था कि दूसरे दल के नेताओं की हत्या नक्सली क्यों नहीं करते?

रायपुर/ दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों द्वारा की गई कांग्रेस नेता जोगा पोडियम की हत्या के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले कांग्रेस नेता एवं पूर्व जनपद सदस्य जोगा पोडियम की हत्या के लिए भाजपा की सरकार जिम्मेदार है।जोगा पोडियम लगातार नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे। नक्सलियों के द्वारा जब चुनाव बहिष्कार की गई तब भी जोगा पोडियम लोकतंत्र को बचाने के लिए आम मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे थे और नक्सलियों के बहिष्कार का विरोध कर रहे थे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कई बार भाजपा नेताओं ने सार्वजनिक तौर पर कहा है कि नक्सली दूसरे दल के नेताओं की हत्या क्यों नहीं करते? और नक्सलियों ने कांग्रेस नेता जोगा पोडियम की निर्मम हत्या कर दी। इस हत्याकांड के पीछे गम्भीर साजिश और षड्यंत्र नजर आ रहा है। 10 साल पहले भाजपा सरकार के दौरान जोगा पोडियम के बेटे की हत्या हुई थी। भाजपा सरकार के दौरान ही झीरम घाटी नक्सली षड्यंत्र हत्याकांड हुआ था जिसमें कांग्रेस के प्रथम पंक्ति के नेता एवं सुरक्षा में लगे जवानों की हत्या हुई थी।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में नक्सली वारदात बढे हुए हैं। नक्सली बेखौफ होकर आम जनता को डरा रहे हैं धमका रहे उनके साथ मारपीट कर रहे हैं उनकी हत्या कर रहे हैं और भाजपा सरकार आंख मूंद कर बैठी हुई है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि जोगा पोडियम कि नक्सलियों के द्वारा की गई हत्या के पीछे जो षड्यंत्रकारी है उसे पकड़ने के लिए जांच की जाए और नक्सलियों को उकसाने वाले बयान देने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ भी कड़ी कानून कारवाई की जाये।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!