Advertisement

स्कूली बच्चों के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने में लाएं प्रगति – कलेक्टर अग्रवाल

स्कूली बच्चों के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने में लाएं प्रगति – कलेक्टर अग्रवाल

विभागों में लंबित प्रकरणों का तेजी से करें निराकरण

कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने समय-सीमा की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

गरियाबंद/ कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं में प्रगति के संबंध में समय-सीमा की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर सभी प्रकरणों का समय – सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर अग्रवाल ने बैठक में स्कूली बच्चों के आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र निर्माण के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने छुटे हुए बच्चों के प्रमाण पत्र बनाने के कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने लोगों को योजनाओं से शत- प्रतिशत लाभान्वित करने के उद्देश्य से छुटे हुए पात्र लोगों के लिए विशेष रूप से सेचुरेशन कैम्प लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने सेचुरेशन कैम्प के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने इसके लिए सभी जनपद सीईओ को गंभीरतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिये। इस दौरान बैठक में अपर कलेक्टर अरविन्द पाण्डेय, सभी एसडीएम, सभी जनपद सीईओ सहित विभागीय जिला अधिकारी मौजूद रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कलेक्टर अग्रवाल ने समय-सीमा की समीक्षा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने जनपद पंचायत, पीडब्ल्यूडी, जल संसाधन, पीएचई, पीएमजीएसवाय, क्रेडा, समाज कल्याण एवं विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों में लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर लंबित रहने के कारणों पर चर्चा की। कलेक्टर ने प्रकरणों को तेजी से निराकरण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सुझाव भी दिये। उन्होंने कहा कि प्रकरणों को अधिक समय तक लंबित न रखा जाए। तेजी से प्रकरणों का निराकरण करते हुए लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। कलेक्टर ने खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए राशन कार्डो के ई-केवायसी की भी जानकारी ली। उन्होंने ई-केवायसी के लिए बचे हुए हितग्राहियों को जागरूक कर इस कार्य को तेजी से सम्पन्न करने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर श्री अग्रवाल ने गौरव गरियाबंद अभियान, आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम एवं विभागों में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों कीे भी जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57