Advertisement

7 दिसम्बर से शुरू होगा निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ अभियान

7 दिसम्बर से शुरू होगा निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ अभियान

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बलरामपुर/ कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखण्डों में ‘‘निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़’’ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान के संबंध में चार चरणों में 07 दिसम्बर 2024 से अभियान का शुरूआत किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के संबंध में मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन रायपुर द्वारा ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा अभियान के संबंध में निर्देश दिये गये हैं। अभियान को सफल बनाने विभाग पूरी तरह संकल्पित है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने लोगों से अपील किया है कि उक्त अभियान में अपने सहभागिता निभाए एवं विभाग का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि जिले में टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम, कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, वयोवृद्ध कार्यक्रम के अंतर्गत सर्विलेंस किया जाएगी। वही मलेरिया कार्यक्रम अंतर्गत लोगों को मलेरिया बीमारी से बचने हेतु मच्छरदानी लगाकर सोने हेतु दल द्वारा प्रोत्साहित किया जावेगा। मितानिन/सर्वे दल के सदस्यों के द्वारा टीबी, कुष्ठ, मलेरिया उन्मूलन एवं वयोवृद्ध देखभाल हेतु गतिविधियां की जाएगी।
04 चरणों में चलाया जाएगा अभियान
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अभियान 04 चरणों में चलाया जाएगा, जिसमें विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। प्रथम चरण 07 से 22 दिसम्बर 2024 तक होगा। जिसमें अभियान का प्रचार-प्रसार, जनभागीदारी गतिविधियां, घर-घर सर्वे, सूची बनाना, चिन्हांकित का सैम्पल संग्रहण करना, मलेरिया जांच एवं उपचार इत्यादी गतिविधियां होंगी। इसी प्रकार द्वितीय चरण 23 दिसम्बर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक आयोजित होगा। जिसमें मलेरिया हेतु मॉपअप गतिविधि, एक्सरे हेतु मोबिलाइजेशन, टीबी सैम्पल संग्रहण एवं जांच, स्वास्थ्य शिविर, कुष्ट रोगी की पहचान, स्क्रीनिंग एवं सर्जरी इत्यादी होंगी। तृतीय चरण 01 से 15 मार्च 2025 तक आयोजित होगी। जिसमें एक्सरे हेतु मोबिलाइजेशन, टीबी सैम्पल संग्रहण एवं जांच, टीबी हेतु मॉपअप गतिविधि एवं फॉलोअप, स्वास्थ्य शिविर, प्रचार-प्रसार, जनभागीदारी गतिविधियां होगी। चतुर्थ चरण में 16 से 23 मार्च 2025 तक आयोजित होगा। जिसमें अंतिम रिपोर्ट संकलन की जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47