छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 28 दिसम्बर को रायगढ़ और जशपुर जिले के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 28 दिसम्बर को रायगढ़ और जशपुर जिले के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 28 दिसम्बर को रायगढ़ और जशपुर जिले में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 दिसम्बर को मध्य रात्रि के बाद रात 12.35 बजे रायगढ़ के कोसमनारा बाबा आश्रम तथा रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित आश्रम के संक्षिप्त प्रवास पर जाएंगे। मुख्यमंत्री साय इसके बाद रायगढ़ से सवेरे 9.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सवेरे 10.15 बजे रायपुर आएंगे और दोपहर 12 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री साय दोपहर 1.10 बजे रायपुर हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.10 बजे जशपुर पहुंचेंगे और जैन मंदिर के पास दोपहर 2.20 बजे ‘‘सौरभ सागर महाराज द्वार‘‘ का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री साय जशपुर में अपरान्ह 3.10 बजे स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद अपरान्ह 3.20 बजे रणजीता स्टेडियम पहंुचेंगे। यहां मुख्यमंत्री दोपहर 3.20 बजे से 4.30 बजे तक ‘‘जशपुरिया माटी अटल सुशासन दिवस समारोह‘‘ में शामिल होंगे। इसके बाद साय शाम 4.40 बजे बालाजी मंदिर, 5 बजे कल्याण आश्रम और शाम 5.50 बजे ग्राम सोगड़ा जाएंगे। साय शाम 6.40 बजे जशपुर के पतराटोली पहंुचेंगे। मुख्यमंत्री साय शाम 6.40 से रात 8.30 बजे तक पतराटोली-चरईटांड-महुआटोली-सलिहाटोली तक रोड शो तथा कुनकुरी में पुराना पेट्रोल पंप से डुगडुगिया एवं बंदरचुंवा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री साय ग्राम बगिया स्थित अपने निवास में रात्रि विश्राम करेंगे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!