Advertisement

जीवन के 9 दशक पूरे कर चुकीं रजई बाई पहुंचीं वोट देने : शरीर से बेबस, लेकिन मन में वोट देने का जज़्बा

जीवन के 9 दशक पूरे कर चुकीं रजई बाई पहुंचीं वोट देने : शरीर से बेबस, लेकिन मन में वोट देने का जज़्बा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उत्तर बस्तर कांकेर/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन में ग्रामीण मतदाताओं की सहभागिता देखते ही बन रही है। मतदान के दूसरे चरण में आज कोरर के बूथ क्रमांक 26 में श्रीमती रजई बाई कोसमा मतदान करने पहुंचीं थी। उनकी पोती कु. तनिशा कोसमा ने बताया कि दादी अभी लगभग 92 साल की हैं और उम्रदराजी के चलते वे शारीरिक रूप से निःसहाय हो चुकी हैं। फिर भी हर बार वोट देने मतदान केंद्र अवश्य जाती हैं। श्रीमती रजई बाई व्हील चेयर पर बैठकर वोट देने आई थीं। उन्होंने कहा कि वह पिछले सात दशकों से सभी निर्वाचनों में वोट देते आईं हैं और जब तक जीवन रहेगा तब तक वह वोट जरूर देंगी। 9 दशकीय आयु पूर्ण कर चुकीं श्रीमती रजई बाई में अब भी मताधिकार का इस्तेमाल करने का जज़्बा देखते ही बनता है।
मतदाता मित्रां ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका, फर्स्ट टाइम वोटर्स में दिखा खासा उत्साह
कोरर के मतदान केंद्र में उत्कृष्ट शासकीय विद्यालय की एनएसएस छात्राओं ने मतदाता मित्र के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कु. आशा रजक, लक्ष्मी शोरी, नम्रता रावटे, तनिशा कोसमा, कुश्मिता कोसमा, पुष्पलता धनकर और शिमला गावड़े ने 92 वर्षीय वयोवृद्ध रजई बाई कोसमा को मतदान केंद्र तक पहुँचाकर उनके मताधिकार के प्रयोग में सहायता की। इसी तरह, ग्राम चिलहाटी के मतदान केंद्र क्रमांक 22 पर 70 वर्षीय लक्ष्मी गोटा ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया, वहीं भानबेड़ा की 20 वर्षीय कुमारी निर्जला जैन ने पहली बार मतदान किया। अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, “अब मुझे भी अपनी पसंद के जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिल गया है।” इसी तरह रायपुर से वोट देने कोरर आए श्री उज्जवल सिंह राठौर ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 18 वर्षीय श्री राठौर सीए फाउंडेशन तैयारी कर रहे हैं। इसी मतदान केन्द्र में प्रथम बार वोट देने आई कु. दीपिका टेकाम मतदान करने के बाद काफी उत्साहित नजर आईं। उन्हांने कहा कि यह उनके जीवन का अनूठा अनुभव रहा। इस तरह मतदान केंद्रों पर युवा और वरिष्ठ नागरिकों में विशेष उत्साह देखा गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57