Advertisement

कलेक्टर ने किया भानुप्रतापपुर जनपद के मतदान केंद्रों का निरीक्षण

कलेक्टर ने किया भानुप्रतापपुर जनपद के मतदान केंद्रों का निरीक्षण

मतदान अधिकारियों से ली निर्वाचन संबंधी जानकारी

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन- 2025

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

उत्तर बस्तर कांकेर/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत जिले की जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर और दुर्गूकोंदल में आज दूसरे चरण का मतदान सम्पन्न हुआ। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षक विश्वरंजन कुमार ने आज दोपहर को जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के मतदान केंद्र क्रमांक 20, 21, 22 चिल्हाटी एवं मतदान केंद्र क्रमांक 17,18 सेलेगांव का अवलोकन एवं निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण मतदाताओं से चर्चा की तथा मतदान केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन कर जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने पीठासीन अधिकारियों से मतदाताओं की संख्या एवं मतदान प्रतिशत की जानकारी ली तथा व्यवस्थित ढंग से वोटिंग सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कोरर नायब तहसीलदार ने बताया कि जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर में कुल 52 पंचायत में से 127 मतदान केंद्र और 16 सेक्टर स्थापित किए गए हैं, जिसमें सभी मतदान केंद्रों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05