
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में सवार थे पांच भारतीय
नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में सवार थे पांच भारतीय
काठमांडू, नेपाल में पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय दु्र्घटनाग्रस्त हुए विमान में सवार 72 लोगों में पांच भारतीय नागरिक भी शामिल थे। इस हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई है।.
नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) ने बताया कि येती एअरलाइंस के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान ने सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और वह सुबह करीब 11 बजे पोखरा हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।.









