Advertisement

दुर्ग में मासूम की लाश कार में मिली, रेप और हत्या की आशंका

कार में मिली मासूम की लाश, रेप और हत्या की आशंका से दहला दुर्ग

दुर्ग (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक कार के भीतर 6 वर्षीय बच्ची की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजन और पुलिस को आशंका है कि मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है।

जानकारी के अनुसार, बच्ची उरला क्षेत्र स्थित अपने घर से मंगलवार को नवमी पर आयोजित कन्या भोज में शामिल होने के लिए निकली थी। लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो उठे और उसकी तलाश शुरू की। मोहल्लेवालों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। तलाशी के दौरान पास ही खड़ी एक कार से बच्ची की लाश बरामद हुई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है, वहीं रेप की आशंका को लेकर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

जांच में जुटी पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहन नगर थाना पुलिस के साथ ही उच्चाधिकारी भी जांच में जुट गए हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने कहा है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलाई जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57