ताराचंद सिंह प्रदेश खबर रिपोर्टर लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंवरपुर जलाशय मोड़ के समीप रेत का परिवहन कर रहे हाईवा बीते दिन शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे हाईवा क्रमांक CG 15 A D 5822 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिस पर हाईवा चालक जगदीश प्रसाद शर्मा व क्लीनर संदीप को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि हाईवा क्रमांक CG 15 A D 5822 वाहन उदयपुर थाना क्षेत्र के कंवल गिरी नदी से रेत लेकर अंबिकापुर जा रहा था इसी दौरान कुंवरपुर जालशय मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे वाहनों को साइड देते हुए हाईवा तेज गति में होने के कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिससे हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटा ।जिससे चालक व क्लीनर को चोटें आए हैं।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]












