Advertisement

राज्य निर्वाचन आयोग ने दो नगरीय निकायों में आम निर्वाचन और चार नगरीय निकायों में उप निर्वाचन के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने कार्यक्रम जारी किया

राज्य निर्वाचन आयोग ने दो नगरीय निकायों में आम निर्वाचन और चार नगरीय निकायों में उप निर्वाचन के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने कार्यक्रम जारी किया
रायपुर.
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने भिलाई-चरोदा नगर निगम व सारंगढ़ नगर पालिका में आम निर्वाचन तथा रायगढ़ नगर निगम, बेमेतरा नगर पालिका एवं उतई व थानखम्हरिया नगर पंचायतों में उप निर्वाचन के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने कार्यक्रम जारी किया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 अगस्त तक निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन कर दावा एवं आपत्तियां प्राप्त करने के साथ इसे मान्यता प्राप्त राजनितिक दलों को उपलब्ध कराया जाएगा। निर्वाचक नामावली पर दावा एवं आपत्तियां 25 अगस्त तक दोपहर तीन बजे तक प्रस्तुत की जा सकेंगी। दावा-आपत्ति के निराकरण की अंतिम तिथि 2 सितम्बर निर्धारित की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

निर्वाचक नामावली में परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की साफ्टवेयर में प्रविष्टि 13 सितम्बर तक की जाएगी। 20 सितम्बर तक चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाकर पी.डी.एफ. मुद्रण के लिए जिला कार्यालय को सौंपा जाएगा। 27 सितम्बर तक अनुपूरक सूची के मुद्रण और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न कर 30 सितम्बर को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57