Advertisement

अम्बिकापुर में पहली बार विदेशी जलपरियाँ, डिज़नीलैण्ड मेला सह मीना बाजार का भव्य शुभारंभ

अम्बिकापुर में पहली बार विदेशी जलपरियाँ, डिज़नीलैण्ड मेला सह मीना बाजार का भव्य शुभारंभ

अम्बिकापुर। अम्बिकापुरवासियों के लिए मनोरंजन और उत्सव का अनोखा संगम लेकर आया है फन वर्ल्ड डिज़नीलैण्ड मेला सह मीना बाजार 2025, जिसका भव्य शुभारंभ सोमवार को कला केन्द्र मैदान, घड़ी चौक में किया गया। मेले का आयोजन KPS Amusement Entertainment द्वारा किया जा रहा है।

यह मेला अम्बिकापुर के इतिहास में पहली बार विदेशी जलपरियों के प्रदर्शन के साथ आयोजित किया गया है, जिसने बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह भर दिया। मेले में अत्याधुनिक झूले, मनोरंजन के आकर्षक साधन, खानपान स्टॉल्स और व्यापारिक प्रदर्शनी की विशेष व्यवस्था की गई है। हर शाम शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक मेले में मौज-मस्ती और खरीददारी का अवसर मिलेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उक्त कार्यक्रम में अम्बिकापुर महापौर, सभापति, तथा नगर निगम के पार्षदगण आलोक दुबे, श्वेता गुप्ता, मनीष सिंह, मनोज गुप्ता, शैलु सिंह, ममता तिवारी और शशि जायसवाल के साथ अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने मेले की भव्यता और शहरवासियों के लिए इसके महत्व की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी।

आयोजकों ने जानकारी दी कि मेला आगामी दिनों तक जारी रहेगा और प्रतिदिन अलग-अलग थीम आधारित प्रस्तुतियाँ भी की जाएंगी। साथ ही, उन्होंने शहरवासियों से परिवार सहित मेले में पहुँचने और आयोजन का आनंद उठाने की अपील की।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57