Advertisement

अंबिकापुर कलेक्टर पहुंचे नीट कोचिंग संस्थान, 4426 छात्रों के लिए बनाए 11 परीक्षा केंद्र

नीट कोचिंग संस्थान पहुंचे कलेक्टर, छात्रों को किया प्रेरित | परीक्षा केंद्रों का भी किया निरीक्षण

अंबिकापुर, 29 अप्रैल 2025 – जिले के कलेक्टर विलास भोसकर ने सोमवार को अंबिकापुर स्थित नीट कोचिंग संस्थान का दौरा किया और छात्रों से सीधे संवाद कर उन्हें सफलता के मंत्र बताए। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और समय प्रबंधन से ही लक्ष्य की प्राप्ति संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और समर्पण के साथ तैयारी करने की सलाह दी, जिससे छात्रों में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला।

निरीक्षण के दौरान कोचिंग संस्थान के प्रबंधन ने कलेक्टर को शिक्षण पद्धति, संसाधन और छात्रों की तैयारी से अवगत कराया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इसी क्रम में कलेक्टर भोसकर ने आगामी 4 मई को आयोजित होने वाली NEET 2025 परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

कलेक्टर ने जानकारी दी कि जिले में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 4426 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने मल्टी पर्पज स्कूल, कन्या स्कूल और नगर निगम पालिका स्कूल का निरीक्षण कर बिजली, पेयजल, टेबल-कुर्सी, शौचालय, छांव के लिए टेंट जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नीट परीक्षा के दौरान वीक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था करने को भी कहा, ताकि किसी परीक्षार्थी को कोई असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ए. के. सिन्हा, एपीओ श्री शिवशंकर पांडेय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57