Advertisement

भारत नेताम की सफलता की कहानी: सुशासन तिहार से मिली ट्राईसाइकिल, अब किसी पर निर्भर नहीं रहेंगे

भारत नेताम की सफलता की कहानी: सुशासन तिहार से मिली ट्राईसाइकिल, अब किसी पर निर्भर नहीं रहेंगे

धमतरी, 07 मई 2025 – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार के तहत लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इसी कड़ी में धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम झूरातराई के भारत नेताम को समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्राईसाइकिल प्रदान की गई।

भारत नेताम की पैरों में बीमारी के कारण चलने में कठिनाई थी। उन्होंने सुशासन तिहार के पहले चरण में समाधान पेटी में ट्राईसाइकिल के लिए आवेदन किया था। उनकी मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। इस ट्राईसाइकिल को उन्हें नगरी के कुकरेल में आयोजित समाधान शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा सौंपा गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

भारत नेताम ने बताया, “मेरे लिए यह ट्राईसाइकिल एक नई आशा लेकर आई है। अब मुझे कहीं जाने के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस ट्राईसाइकिल की मदद से मैं अपनी जरूरतों के अनुसार स्वतंत्र रूप से यात्रा कर सकूंगा।” उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार ने उनके जीवन को सरल और स्वतंत्र बना दिया है।

सुशासन तिहार की यह पहल सरकारी योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन का एक उदाहरण है, जो आम जनता के जीवन में बदलाव ला रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57