Advertisement

उदयपुर में अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

उदयपुर में अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

सरगुजा। उदयपुर थाना क्षेत्र के रकेली गांव में अवैध संबंध के संदेह में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक सोनू यादव अपने भाई और भतीजे के साथ 6 मई को बारात में शामिल होने रकेली गांव गया था। लौटते समय तालाब के पास बैठे तीनों पर मोटरसाइकिल और पैदल आए आरोपियों ने टांगी, सब्बल और डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सोनू यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। बिचबचाव करने आए उसके भाई और भतीजे को भी चोटें आईं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

पुलिस ने मिथलेश यादव, सुदामा यादव, लालमन यादव, राजकुमार यादव, आशीष यादव और विशाल यादव को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार एवं मृतक का मोबाइल बरामद किया है। सभी आरोपी ग्राम रकेली के निवासी हैं। पुलिस का कहना है कि घटना अवैध संबंध के संदेह के चलते पूर्व रंजिश में की गई।

आरोपियों के खिलाफ BNS की धाराओं 103, 115, 190, 191(3) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

जांच में शामिल अधिकारी: निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, उप निरीक्षक आभाष मिंज, प्रधान आरक्षक राजेश चतुर्वेदी, संजय नागेश, आरक्षक देवेंद्र सिंह, रत्नेश वर्मा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57