Advertisement

भारत-पाक टकराव में पाक सैन्य विमान को नुकसान, पेशावर में आत्मघाती हमला – दो पुलिसकर्मी शहीद

भारत-पाक टकराव में पाकिस्तानी सैन्य विमान को नुकसान, पेशावर में आत्मघाती हमला – दो पुलिसकर्मी शहीद

इस्लामाबाद/पेशावर | 12 मई 2025 | भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य तनाव के बीच पाकिस्तान की सेना ने स्वीकार किया है कि एक सैन्य टकराव में उसके एक विमान को “हल्का नुकसान” पहुंचा है। हालांकि, रविवार देर रात जारी बयान में न तो विमान के प्रकार की जानकारी दी गई और न ही क्षति का विवरण साझा किया गया।

गौरतलब है कि शनिवार को दोनों देशों के बीच जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की सैन्य कार्रवाई और गोलीबारी को तत्काल प्रभाव से रोकने पर सहमति बनी थी। इसके बावजूद पाकिस्तान द्वारा सैन्य क्षति स्वीकार किया जाना हालात की गंभीरता को दर्शाता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

पेशावर में आतंकी हमला, दो पुलिसकर्मी शहीद

उधर, पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में रविवार रात एक आत्मघाती हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए और तीन अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक उपनिरीक्षक भी शामिल है।

पुलिस अधिकारी एसएसपी मसूद बंगश ने बताया कि यह हमला पेशावर के चमकनी थाना क्षेत्र में स्थित रिंग रोड के पास मवेशी बाजार के नजदीक हुआ। हमलावर ने वहां मौजूद पुलिस की मोबाइल वैन को निशाना बनाते हुए खुद को विस्फोट से उड़ा दिया। धमाके से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57