ताजा ख़बरेंधर्मब्रेकिंग न्यूज़राज्य

महाकुम्भ में शोभायात्रा द्वारा विक्रान्त वीरांगनाओं की अलख जगाएगी संस्कार भारती ।

महाकुम्भ में शोभायात्रा द्वारा विक्रान्त वीरांगनाओं की अलख जगाएगी संस्कार भारती ।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

भारतीय राष्ट्रीय स्वाधीनता की शताब्दी के प्रथम पुरश्चरण में कला और साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती प्रयागराज महाकुंभ में 22 जनवरी 2025 को भारत के निर्माण में योगदान देने वाली आदर्श महिला एवं वीरांगनाओं की शोभायात्रा के माध्यम से संपूर्ण विश्व में अलख जगाएगी। इस कार्यक्रम में भारत के राष्ट्रीय, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक व आध्यात्मिक क्षेत्रों में अपने शौर्य का, मेधा का और जीवट का प्रदर्शन करने वाली नारी-शक्ति को पुनर्जागरण का संदेश देने वाली योगदात्रियों जैसे रानी दुर्गावती, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर, सावित्रीबाई फुले, महारानी लक्ष्मीबाई, रानी चेन्नम्मा, अवंती बाई, सुभद्रा कुमारी चौहान, लता मंगेशकर, नागालैंड की रानी गाइदिन्ल्यू, सुचेता कृपलानी, सरोजनी नायडू, रानी पद्मिनी, भगिनी निवेदिता, मीराबाई, महादेवी वर्मा, कल्पना चावला, गौरा देवी, तीलू रौतेली आदि सहित पूरे देश की सभी प्रान्तों से लगभग दो सौ दिव्य स्वरूपों की भव्य शोभायात्रा निकालकर उन्हें श्रद्धादर समर्पित करते हुए वर्तमान पीढ़ियों को राष्ट्रीय, सामाजिक और सांस्कृतिक नव जागरण का सन्देश दिया जाएगा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उल्लेखनीय है कि यह वर्ष महीमसी मीराबाई का 525 वीं और चन्देलकन्या महारानी दर्गावती की 500 वीं और लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती का वर्ष है। यह तीनों ही इस शोभायात्रा का नेतृत्व करेंगी। इस झांकी में भारत के प्रत्येक प्रांत से आए हुए कलाकार युवा-शक्ति के जागरण, नए समाज के अभ्युदय और नए भारत के निर्माण के लिए संकल्पित संस्कार भारती के कार्यकर्ता अपनी- अपनी क्षेत्रीय विभूतियों को सज्जित और योजित करेंगे।

कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संस्कार भारती के अ.भा. संगठन मंत्री अभिजीत गोखले करेंगे।

संस्कार भारती छत्तीसगढ़ से निम्नलिखित पदाधिकारी प्रयागराज महाकुंभ में 22 जनवरी को होने वाली शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे….
1) श्रीमती सूर्यकांता कश्यप , रायपुर
मिनीमाता के रूप में
2) श्रीमती सीमा देवांगन , पाली
राजमोहनी देवी के रूप में
3) डाॅ सुधा देवांगन ‘शुचि’ , रायगढ़
बिलासा बाई केंवटिन के रूप में
4) श्रीमती माधुरी जायसवाल, अंबिकापुर
डाॅ राधा बाई के रूप में
5) श्रीमती अर्चना पाठक , अंबिकापुर
प्रफुल्ल कुमारी देवी के रूप में
6 ) श्रीमती शैल दुलारी सार्वा , रायपुर
अनिता सेन के रूप में
7) श्री पुरूषोत्तम चंद्राकर , रायपुर प्रांत सह महामंत्री
8) श्री जागेश्वर सिंह मानसर , कटघोरा, प्रांत कोष प्रमुख
9) श्री रंजीत सारथी , अंबिकापुर , प्रांतीय उपाध्यक्ष
10) श्री बालमुकुंद श्रीवास , जिला महामंत्री बिलासपुर

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!