Advertisement

तिरंगा यात्रा में दिखी देशभक्ति की एकजुटता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले – राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, हजारों की संख्या में लोगों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

रायपुर, 14 मई 2025। राजधानी रायपुर में आज तिरंगा यात्रा के दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यात्रा में भाग लेते हुए कहा कि “जब बात राष्ट्रीय सुरक्षा की हो, तो हम सभी एकजुट हैं। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना के साथ खड़े हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि इस यात्रा ने देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बनकर देश को एक मजबूत संदेश दिया है।

मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर भारत की शक्ति का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि यह नया भारत है, जो किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। ऑपरेशन सिंदूर बंद नहीं बल्कि फिलहाल स्थगित है।

मुख्यमंत्री ने अफवाहों से बचने की अपील करते हुए कहा कि हमें हमारी सेना और नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास है – देश उनके हाथों में सुरक्षित है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नेताओं के उद्गार

लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की एकजुटता का प्रतीक है।
जगदलपुर विधायक किरण देव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत का अभिमान है और यह आतंकवाद के विरुद्ध सशक्त कदम है।
कार्यक्रम संयोजक संजय श्रीवास्तव ने कहा कि 140 करोड़ देशवासी सेना के साथ खड़े हैं।

10 हजार लोगों ने तिरंगा यात्रा में लिया भाग

मरीन ड्राइव से नगर घड़ी चौक तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में लगभग 10,000 लोग शामिल हुए। सभी धर्म, जाति, समुदाय और वर्ग के लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” के नारों के साथ देशभक्ति का अद्वितीय प्रदर्शन किया।

इस भव्य आयोजन में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, विधायकगण एवं रायपुर महापौर मीनल चौबे शामिल रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47