Advertisement

देवभोग में 19 मई को विशेष आधार शिविर, छूटे नागरिकों को मिलेगा लाभ

देवभोग में 19 मई को लगेगा विशेष आधार शिविर, छूटे हुए लोग बनवा सकेंगे आधार कार्ड

गरियाबंद, 18 मई 2025|कलेक्टर बीएस उइके के निर्देशानुसार देवभोग में 19 मई सोमवार को विशेष आधार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर एनआरएलएम भवन, जनपद पंचायत देवभोग में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा।

इस शिविर का उद्देश्य उन नागरिकों को लाभ पहुंचाना है जो अभी तक आधार कार्ड बनवाने से वंचित रह गए हैं या जिनके आधार निर्माण में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आ रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विशेष शिविर में देवभोग क्षेत्र के सभी पात्र नागरिक, जिनके आधार कार्ड बन नहीं पाए हैं या जिनमें कोई त्रुटि है, वे अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर निःशुल्क आधार पंजीयन करवा सकते हैं।

यह शिविर कलेक्टर श्री उइके द्वारा प्राप्त जनशिकायतों के आधार पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए तत्काल समाधान हेतु विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47