Advertisement

अंबिकापुर में डिज़नीलैंड जैसा मेला | फन वर्ल्ड मेला 2025 | जलपरियों और झूलों का शानदार आयोजन

अंबिकापुर में लगा डिज़नीलैंड जैसा ‘फन वर्ल्ड मेला’, हर शाम रोमांच और मस्ती से भरपूर


अंबिकापुर। कला केंद्र मैदान, घड़ी चौक में इन दिनों ‘फन वर्ल्ड डिज़नीलैंड मेला सह मीना बाजार 2025’ का आयोजन किया जा रहा है, जो शहरवासियों के लिए मस्ती, मनोरंजन और खरीदारी का केंद्र बन चुका है। यह मेला हर शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित हो रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मेले में विदेशी जलपरियों का मनमोहक प्रदर्शन लोगों को आकर्षित कर रहा है, वहीं रोमांचक आधुनिक झूलों ने बच्चों से लेकर बड़ों तक का दिल जीत लिया है। व्यापार, खान-पान, मनोरंजन और संस्कृति की झलक इस मेले में एक ही स्थान पर देखने को मिल रही है।

परिवार सहित घूमने और शहर में शामें यादगार बनाने के लिए यह मेला खास आकर्षण बन गया है। आयोजकों की मानें तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और मेले में हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ खास उपलब्ध है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57