Advertisement

विश्व धूम्रपान निषेध दिवस पर अंबिकापुर नशा मुक्ति केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम, अमृता जायसवाल ने कहा- “नशा को जड़ से समाप्त करना होगा”

“नशा को जड़ से समाप्त करना होगा” — अमृता जायसवाल

विश्व धूम्रपान निषेध दिवस पर छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के नशा मुक्ति केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अंबिकापुर | विश्व धूम्रपान निषेध दिवस 2025 के अवसर पर छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र, अंबिकापुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री उईके के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि परिविक्षा अधिकारी श्रीमती बैक एवं प्रभावती दास मैडम रहीं। मुख्य वक्ता के रूप में ब्रह्मकुमारी की मुख्य संचालिका विद्या दीदी, गायत्री परिवार से अमृता जायसवाल, एवं अमित अग्रवाल मंचासीन रहे। उन्होंने उपस्थित हितग्राहियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए पूर्णतः नशा त्यागने की प्रेरणा दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अमृता जायसवाल ने कहा कि “नशा को जड़ से समाप्त करना होगा, तभी एक स्वस्थ समाज और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण संभव है।” उन्होंने धूम्रपान को कैंसर, हृदय रोग और मानसिक अस्थिरता जैसी बीमारियों का कारण बताया।

विद्या दीदी ने बताया कि नशा व्यक्ति की चेतना को समाप्त करता है और उसका आत्मविश्वास छीन लेता है।
अरनव ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए संस्थान की उपलब्धियों की जानकारी दी और बताया कि छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान, लखनपुर के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू के नेतृत्व में अब तक सैकड़ों हितग्राही नशामुक्त हो चुके हैं।

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग से श्री ललित कुमार जगत, संदीप दुबे, सहेंद्र कुमार, लक्ष्मण और श्री देवांगन राम सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। राहुल तिवारी ने भी अपनी नशामुक्ति की प्रेरक कहानी साझा की।

अंत में उपस्थित सभी लोगों ने तंबाकू और धूम्रपान से दूर रहने की शपथ ली और दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन स्वल्पाहार के साथ हुआ, जिसमें कुलदीप, आशीष और आकाश साहू ने सहयोग प्रदान किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57