Advertisement

रेत की अवैध भंडारण की जांच करने पहुंचे खनिज अधिकारी पर उगाही का आरोप लगाते हुए जमकर धुनाई

रेत की अवैध भंडारण की जांच करने पहुंचे खनिज अधिकारी पर उगाही का आरोप लगाते हुए जमकर धुनाई
मामला पहुंचा पुलिस थाना गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश का प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर. जिले के खनिज विभाग की बात करे या पडोसी जिला सरगुजा की दोनो ही जगह पर रेत उत्खनन का अवैध कारोबार का एक जैसा हाल है.
आज अवैध रेत का भंडारण की जांच करने पहुंचे सूरजपुर जिला के खनिज अधिकारी पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर रेत माफियाओं के गुर्गों ने जमकर की पिटाई। सूरजपुर पुलिस थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज।
जानकारी के अनुसार जिले में रेत की अवैध कारोबार को बढावा संरक्षण देना जिला खनिज अधिकारी को मंहगा उस समय पड गया हैजब आज रेत के अवैध भण्डार की जांच करने पहुचे प्रभारी जिला खनिज अधिकारी संदीप नायक पर पचिरा के कथित ग्रामीणों ने लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर उनकी गाडी को क्षतिग्रस्त कर दिया. पुरे मामले की शिकायत खनिज अधिकारी ने कोतवाली थाना पर करने पर पुलिस ने चार ग्रामीणो पर धारा 186,332,353,427,294,506,323,34 के तहत अपराध दर्ज किया है. खनिज अधिकारी संदीप नायक ने पुलिस को बताया कि वे पचिरा गिरवरगंज में लगभग 20 ट्रेक्टर रेत भण्डारण की जांच करने पहुचे थे निजी भूमि स्वामी मदेश्वर कुर्रे,संत लाल कुर्रे सहित दो अन्य ग्रामीणो से पुछताछ करने पर अश्लील गाली गलौज करते हुये उनके उपर लाठी डंडे से हमला कर जख्मी कर दिया इस दौरान वे बचने के लिये गाडी भागने लगे तो उनकी वाहन पर हमला कर शीशा को तोड दिया. फिलहाल पुलिस ने चारो आरोपी मदनेश्वर कुर्रे,संतलाल कुर्रे,ललित कुमार,मनीष कुर्रे को गिरफ्तार कर न्यायलय पेश किया है.
बाक्स 50 हजार की कर रहे थे मांग
इस पुरे मामले में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व कोतवाली थाने मे दिये आवेदन पचिरा निवासी महिला ने बताया की खनिज विभाग के अधिकारी एक सप्ताह पहले भी आये थे और 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे मना करने पर आज खनिज विभाग के दो लोग उनके घर में घुसकर घमका कर पुछताछ करने लगे जबकि उनके घर के लोग खेती बाडी में व्यस्त थे. इस तरह घर में घुसने पर आपत्ति जाहिर करने वह जातिगत गाली गलौज करते बदतमीजी करने लगे हुये बालु चोर कहते हुये जेल भेजने की धमकी देकर मारपीट करने लगे.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57