Advertisement

राष्ट्रीय समुद्रपारीय छात्रवृत्ति योजना 2025-26: ST वर्ग के लिए आवेदन 30 जून तक

राष्ट्रीय समुद्रपारीय छात्रवृत्ति योजना के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए मिलेगा अवसर

राजनांदगांव, 13 जून 2025।भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए राष्ट्रीय समुद्रपारीय छात्रवृत्ति योजना (National Overseas Scholarship) के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं 30 जून 2025 तक शाम 5.30 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस योजना के अंतर्गत विदेशों में मास्टर डिग्री, पीएचडी और पोस्ट-डॉक्टोरल अनुसंधान कार्यक्रमों के लिए चयनित छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। वर्ष 2025-26 के लिए कुल 20 स्लॉट निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन के लिए उम्मीदवार http://overseas.tribal.gov.in पोर्टल पर जाकर निर्धारित तिथि व समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह योजना समाज के वंचित वर्गों को वैश्विक स्तर पर शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

महत्वपूर्ण तिथि:
➡️ अंतिम आवेदन तिथि: 30 जून 2025
➡️ समय सीमा: शाम 5.30 बजे तक
➡️ आवेदन पोर्टल: http://overseas.tribal.gov.in

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57