Advertisement

रायपुर में 7 जुलाई को ‘‘किसान, जवान, संविधान’’ सभा, खड़गे और पायलट करेंगे संबोधित

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 7 जुलाई को रायपुर में ‘‘किसान, जवान, संविधान’’ सभा को करेंगे संबोधित

📍 रायपुर, 25 जून 2025। राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में 7 जुलाई को कांग्रेस पार्टी ‘‘किसान, जवान, संविधान’’ विषय पर एक विशाल जनसभा का आयोजन करने जा रही है। इस जनसभा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी सचिन पायलट ने राजीव भवन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी।

सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस जनता के हर वर्ग की पीड़ा को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष कर रही है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की सक्रिय भूमिका की सराहना की।

  • भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप

    सचिन पायलट ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कई मुद्दों पर घेरा:

    • डेढ़ साल में 17 से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने के बावजूद 37,000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया।

    • कानून व्यवस्था चरमरा गई है – एसपी, कलेक्टर कार्यालय तक जला दिए गए, मॉब लिंचिंग, बलात्कार और चाकूबाजी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं।

      Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
      WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
      sjjj
    • बेरोजगारी में वृद्धि – शिक्षकों के 33,000 पद खाली, भर्ती प्रक्रिया ठप।

    • रेत माफिया, शराब माफिया को सरकार का संरक्षण।

    • खाद-बीज की भारी किल्लत – डीएपी और एनपीके की भारी कमी।

    • युक्तियुक्तकरण के नाम पर 10,463 स्कूलों को बंद करने की साजिश।

    • अघोषित बिजली कटौती और बिजली दरों में बार-बार वृद्धि।


    सरकार की शराब नीति पर हमला

    सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ अवैध शराब का अड्डा बन चुका है। पान ठेलों से लेकर किराना दुकानों तक शराब बिक रही है। शराबबंदी के वादे को भूलकर भाजपा नेता शराब के व्यापार में लिप्त हैं।


    स्कूलों की बंदी और शिक्षा पर चोट

    पायलट ने आरोप लगाया कि युक्तियुक्तकरण के नाम पर 45,000 से अधिक शिक्षकों के पद खत्म हो जाएंगे और 10,463 स्कूलों को बंद कर दिया जाएगा, जिससे आदिवासी अंचलों के बच्चों को सबसे अधिक नुकसान होगा।


    पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, मोहन मरकाम, प्रभारी सचिव जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, अमरजीत भगत, उमेश पटेल, जयसिंह अग्रवाल, कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, विधायक देवेन्द्र यादव, विकास उपाध्याय, विधायक अटल श्रीवास्तव, गिरीश देवांगन, आकाश शर्मा, सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गण उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47