गरियाबंदछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News: गरियाबंद जिले में एक बड़ी बस दुर्घटना,दुर्घटनाग्रस्त बस में लगभग 53 व्यक्ति सवार थे।

Chhattisgarh News: गरियाबंद जिले में एक बड़ी बस दुर्घटना,दुर्घटनाग्रस्त बस में लगभग 53 व्यक्ति सवार थे।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

गरियाबंद में बड़ी सड़क दुर्घटना, जांजगीर के 53 पर्यटक थे सवार, बस पलटते ही मची चीख-पुकार छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक बड़ी बस दुर्घटना की खबर आई है। दुर्घटनाग्रस्त बस में लगभग 53 व्यक्ति सवार थे। घायलों को फिंगेश्वर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए जाने की खबर है। पढ़िए पूरी खबर-

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर इलाके में एक बड़ी दुर्घटना की खबर है। जतमई घटारानी से लौटते समय एक यात्री बस के पलट जाने से उसमें सवार लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बस में 53 लोग सवार थे। हालांकि ठीक तरह से फिलहाल यह नहीं पता चल पाया है कि कितने लोग घायल हुए हैं। जानकारी मिली है कि कुछ घायलों को फिंगेश्वर के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को मिल चुकी है। पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है। घायलों के उपचार के बंदोबस्त किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह बस जांजगीर-चांपा जिले से आया था। इसमें सवार जांजगीर चांपा के निवासी गंगरेल बांध भी घूमने गए थे। वहां से लौटते हुए वे गरियाबंद जिले में स्थित जतमई घटारानी पर्यटन स्थल का भ्रमण करने गए थे। जतमई घटारानी से लौटते समय एक ढलान के पास, जहां एक मोड भी है, बस के पलट जाने से उसमें सवार यात्री घायल हो गए। जानकारी मिली है कि जिस समय यह दुर्घटना हुई वहां चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी अधिक विस्तार से नहीं मिल पाई है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!