Advertisement

टीएस सिंहदेव की मौजूदगी में लखन सिंह मरावी ने कांग्रेस की सदस्यता ली, आदिवासी समाज से 5000 लोगों को जोड़ने का संकल्प

टीएस सिंहदेव और जरीता लैतफलांग की मौजूदगी में लखन सिंह मरावी ने कांग्रेस की सदस्यता ली!

सरगुजा। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव व छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी जरीता लैतफलांग की उपस्थिति में आज राजीव भवन, जिला कांग्रेस कार्यालय सरगुजा में आदिवासी समाज के प्रमुख नेतृत्वकर्ता लखन सिंह मरावी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली।

लखन सिंह मरावी, पूर्व सांसद स्वर्गीय मुरारीलाल सिंह के करीबी और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसाय सिंह के निजी सहायक रह चुके हैं। मार्च 2025 में शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने से पहले वे आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष और अजाक्स संगठन के सचिव के रूप में कार्यरत रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस अवसर पर कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ने की घोषणा करते हुए लखन सिंह मरावी ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो आदिवासी हितों की रक्षा करती है और उनके अधिकारों के लिए संघर्षरत रहती है। उन्होंने संकल्प लिया कि जिले भर से 5,000 से अधिक आदिवासी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस से जोड़ेंगे।

कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में पुष्पेन्द्र सिंह, करमा कुजूर, बालम लकड़ा, अजित तिग्गा, राजेश तिग्गा, चमरू एक्का, सुंदर राम, दीपू यादव, संदीप तिर्की, चंद्रभान प्रधान, माधो राम नागेश, तेजराम गणेश, रामपाल कुजूर, सुशीला नागेश, संतकुमार, असलम खान, सोमारू कुजूर, रामेश्वर एडहॉक, बसंत दीवान, मोंटू दीवान, जुगनू यादव, चंद्रमणि मरावी, दिलीप यादव, प्रदीप आयाम, विजेंद्र राजवाड़े, नागेश पैकरा सहित अनेक नाम शामिल हैं।

 

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57