Advertisement

गरियाबंद में दो शिक्षक सम्मानित, ओपन लिंक फाउंडेशन और शिक्षा विभाग की संयुक्त पहल

कलेक्टर ने जल संरक्षण योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

गरियाबंद, 11 जुलाई 2025/ कलेक्टर बी.एस. उइके ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जल जीवन मिशन और अन्य जल संरक्षण योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजनाओं के काम में तेजी लाएं और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी गांव में पेयजल की समस्या न हो।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर ने कहा कि मानसून की शुरुआत हो चुकी है, इसलिए सभी हैंडपंपों की मरम्मत और नए बोरवेल खनन का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने पानी की गुणवत्ता जांच पर भी जोर दिया और कहा कि सभी गांवों में पीने के साफ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी, और सभी विकासखंडों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि वे जमीनी स्तर पर निगरानी करें और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47