Advertisement

पर्यटन स्थल केनापारा का नाम जयनगर करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन एसडीएम ने विचार करने का दिया आश्वासन

पर्यटन स्थल केनापारा का नाम जयनगर करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन एसडीएम ने विचार करने का दिया आश्वासन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश प्रमुख छत्तीसगढ़ बिश्रामपुर – ग्राम पंचायत जयनगर क्षेत्र के अंतर्गत वर्तमान में संचालित मछली प्वाइंट एवम पर्यटन स्थल का नाम तेलाईकछार है जिसे परिवर्तित कर जयनगर के नाम करने की मांग को लेकर आज सैकड़ों जयनगर ग्राम के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा को सौंपा

जानकारी के अनुसार आज सैकड़ों महिला पुरुष ग्रामीणों ने कलेक्टर सूरजपुर के नाम ज्ञापन एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा को सौंपा। जिसमें उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में संचालित केनापारा फिश प्वाइंट का नाम परिवर्तित कर जयनगर फिश प्वाइंट करने की पहल करने की आवश्यकता है।ज्ञापन में उल्लेख है कि ग्राम पंचायत जयनगर के अन्तर्गत फिश प्वाइंट बनाया गया है परंतु अनभिज्ञता के कारण उसे केनापारा (तेलईकछार पंचायत) फिश प्वाइंट का नाम दिया गया है जबकि संपूर्ण शासकीय दस्तावेज में यह स्थान जयनगर ग्राम पंचायत के नाम से दर्ज है। फिश प्वाइंट ग्राम पंचायत जयनगर की राजस्व सीमा के अन्तर्गत आता है जिसका खसरा क्र. 1565 है, तथा वर्षों से यह जयनगर पंचायत का अभिन्न हिस्सा रहा है।इस फिश प्वाइंट के नाम परिवर्तन के संबंध में ग्राम पंचायत जयनग के निवासियों द्वारा पूर्व में भी मुख्यमंत्री एवं तत्कालीन कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। अतवेव केनापारा फिश प्वाइंट का नाम परिवर्तित कर जयनगर फीस पॉइंट के नाम से किया जाए। सूरजपुर अनुविभागीय अधिकारी पुष्पेंद्र शर्मा ने ज्ञापन सौंपने वालों को इस विषय पर 1 सप्ताह के अंदर चर्चा कर कोई हल निकालने का आश्वासन दिया है। बाहर हाल ज्ञापन सौंपने वालों में जयनगर सरपंच विजय सिंह,उप सरपंच अफरोज सहित मो ओसैयफुल्लाह,पंचचन्द्र लेखा,जिलों वाई,रायमति,शहिला बेगम,मीना,संतरा,मो मकसूद, इकबाल, कृष्ण पाल, सैकड़ों ग्रामीण, एवं विभिन्न समूहों के कार्य करता, मौजूद थे
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57