
4 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही
बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत 28 जुलाई को थाना साजा, नांदघाट एवं परपोडी पुलिस में आमजगह पर शराब सेवन एवं शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले का कुल 4 प्रकरणों में 4 आरोपियों घनश्याम बंजारे उम्र 45 साल निवासी मोहतरा थाना साजा, ठाकुर राम उम्र 47 साल निवासी मोहतरा थाना साजा, आकाश ध्रुव उम्र 26 साल निवासी अमलडीहा थाना नांदघाट, बसंत पाल उम्र 34 साल निवासी बुंदेली थाना छुईखदान के विरूद्ध धारा 36(च) एवं धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यावाही की गई हैं।











