Advertisement

नक्शा प्रोजेक्ट प्रशिक्षण: चौथे दिन जीएनएसएस रोवर, ईटीएस मशीन और ड्रोन संचालन की मिली जानकारी

प्रोजेक्ट के लिए प्रयोग में आने वाले मशीनों, प्रचालन की विधियों और ड्रोन सर्वे की दी गई जानकारी

अम्बिकापुर 04 सितम्बर 2025/ जिले में जारी नक्शा प्रोजेक्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन गुरुवार को कलेक्टर विलास भोसकर की उपस्थिति में प्रशिक्षणार्थियों को प्रोजेक्ट में प्रयोग होने वाले आधुनिक उपकरणों और उनकी विधियों की जानकारी दी गई।

इस दौरान जीएनएसएस रोवर (ट्रिएबल/लाईका), ईटीएस मशीन और उनके विभिन्न अंगों के प्रचालन के साथ-साथ फीचर एक्सट्रेक्शन के लिए एरियल सर्वे हेतु ड्रोन का डेमो प्रस्तुत किया गया। पीजी कॉलेज मैदान में भौतिक सत्यापन कर चयनित क्षेत्र का ऑर्थो रेक्टिफाइड इमेज तैयार किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

विषय विशेषज्ञ एवं मास्टर ट्रेनर दीपचंद भारती ने बताया कि रोवर से कोऑर्डिनेट (अक्षांश, देशांश, एल्टीट्यूड) लेकर ईटीएस मशीन से भवनों के बिंदुओं का डेटा कैसे लिया जाता है। परिशुद्धता की जांच के लिए बिंदुओं की दूरी टेप से नापी गई। इसके बाद जिला कलेक्टरेट परिसर में ड्रोन फ्लाई कराया गया और उससे प्राप्त फीचर एक्सट्रेक्शन का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर सुनील नायक, राम सिंह ठाकुर, जिला नोडल नक्शा प्रोजेक्ट श्रीमती उषा नेताम, अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती दीपिका दुबे, श्रीमती स्मिता अग्रवाल, तहसीलदार  उमेश्वर बाज, सहायक नोडल शशांक दुबे, मास्टर ट्रेनर अमितेश स्वर्णकार सहित नगर निगम क्षेत्र के पटवारी, राजस्व निरीक्षक और सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख उपस्थित रहे

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57